Bollywood News


दिवाली पर होगा अक्षय कुमार की पृथ्वीराज और शाहिद कपूर की जर्सी का क्लैश!

दिवाली पर होगा अक्षय कुमार की पृथ्वीराज और शाहिद कपूर की जर्सी का क्लैश!
हाल ही में यशराज फिल्म्स ने 5 बड़े बिग बजट प्रोजेक्ट की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही हिंदी सिनेमा प्रेमी काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं, इस बात की जानकारी वाईआरएफ इन्स्टाग्राम अकाउंट ने फैन्स के साथ साझा की है| बता दें कि अक्षय कुमार और मानुसी छिल्लर स्टारर 'पृथ्वीराज' इस साल दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है| कुछ समय पहले शाहिद कपूर ने भी 'जर्सी' को इसी दिन प्रदर्शित करने का ऐलान किया था|

बॉलीवुड खबरों के मुताबिक 'पृथ्वीराज' पिछले साल रिलीज़ होने वाली थी परन्तु कोरोना महामारी के कारण इसके प्रदर्शन को पोस्टपोन करना पड़ा था| अब यह 5 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रस्तुत होने वाली है|

अगर आपको पता हो शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' भी 5 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है| तो अब ये देखना काफी मजेदार होने वाला है कि दोनों स्टार्स में से दर्शक किसको सबसे ज्यादा प्यार देते हैं| दिवाली पर होने वाले इस महा क्लैश को देखने के लिए फैन्स काफी बेताब दिखाई दे रहे हैं|

'पृथ्वीराज' की बात करें तो इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है| इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद जैसे लोकप्रिय कलाकार अपनी बेहतरीन एक्टिंग के द्वारा लोगों को एंटरटेन करते दिखाई देने वाले हैं।

वहीं 'जर्सी' की बात करें तो यह तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमक है जिसे गौतम टिन्नोरी ने निर्देशित किया था और हिंदी वर्जन भी वही कर रहे है। फिल्म में शाहिद के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर और शरद केलकर भी नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load