Bollywood News


दिलजीत दोसांझ के साथ 'हौंसला रख' में दिखेंगी शहनाज़ गिल, देखिये मजेदार फर्स्ट लुक!

दिलजीत दोसांझ के साथ 'हौंसला रख' में दिखेंगी शहनाज़ गिल, देखिये मजेदार फर्स्ट लुक!
पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अभिनेता दिलजीत दोसांझ अब अपनी नई पारी शुरू करने वाले हैं| हाल ही में उन्होंने अपने न्यू प्रोजेक्ट 'हौंसला रख' का ऐलान इन्स्टाग्राम पर इसका फर्स्ट पोस्टर साझा करते हुए कर दिया है| बता दें कि वह पहली बार किसी फिल्म का निर्माण कार्य संभाल रहे हैं, इसमें उनके साथ पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज़ गिल मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं|

यह फिल्म इस साल दशहरा पर लोगों के सामने प्रस्तुत की जाएगी| दिलजीत और शहनाज गिल के अलावा इसमें सोनम बाजवा और पंजाबी अभिनेता, निर्माता गिप्पी ग्रेवाल के बेटे शिंदा ग्रेवाल भी नज़र आने वाले हैं| दिलजीत ने इसका पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "इस दशहरा 'हौंसला रख', 15 अक्टूबर, 2021"| उनकी इस पोस्ट पर फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



कुछ समय पहले शहनाज और सिद्धार्थ एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के सिर की मालिश करते नज़र आए थे। हाल ही में अभिनेत्री मशहूर बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के साथ जम्मू-कश्मीर में शूटिंग करती नज़र आई थी जिसको कभी भी रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load