Bollywood News


खूबसूरत अदाकारा पूजा हेगड़े ने खरीदा मुंबई में इस जगह पर लक्जरी फ्लैट!

खूबसूरत अदाकारा पूजा हेगड़े ने खरीदा मुंबई में इस जगह पर लक्जरी फ्लैट!
बॉलीवुड की युवा प्रतिभावान अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में 3 बीएचके अपार्टमेंट खरीद लिया है| यह अभिनेत्री मिस इंडिया यूनिवर्स बनने के बाद से ही ऊँचाइयों के शिखर पर है| मीडिया खबरों के मुताबिक पूजा ने अपनी कमाई से यह पहला घर खरीदा है|

पूजा ने घर के हर हिस्से को अपने तरीके से तैयार करवाया है, इसके अंदर हुए डिजाइन से लेकर हर एक छोटी-छोटी चीज तक सभी का चयन उन्होंने खुद किया है| अगर वह शूटिंग पर भी होती थी तो कुछ समय के लिए घर को देखने के लिए जरुर आती थी, ताकि सारा काम अच्छे से हो सके|

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बाद करें तो पूजा हेगड़े का आने वाला समय काफी वस्त रहने वाला है, वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| इसके अलावा वह सलमान खान स्टारर 'कभी ईद कभी दीवाली' और साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधेश्याम' में भी दिखाई देने वाली हैं| अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load