Bollywood News


आईपीएल ऑक्शन 2021 में साथ दिखे शाहरुख खान और जूही चावला के बच्चे!

अगर आपको पता हो आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में हुई थी| यहाँ पर सभी टीमों के मालिक अच्छे-अच्छे प्लेयर को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करते नज़र आए थे| इस ऑक्शन में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और जूही चावला की बेटी जाह्नवी एक साथ नज़र आए| जूही ने एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए इस बारे में बताया है, इसको यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

जो तस्वीर जूही चावला ने ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा की है उसमें आर्यन और जाह्नवी नीलामी के दौरान साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "दोनों केकेआर किड्स को एक साथ देखकर बहुत खुशी हुई, ऑक्शन टेबले पर आर्यन और जाह्नवी|" जूही चावला के पति जय मेहता और शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के ओनर्स हैं| इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी शनदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



आईपीएल ऑक्शन 2021 की बात करें तो यहां दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मोरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा| सबसे हैरान करने वाली बोली ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पर लगी, उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने 14.50 करोड़ में खरीदा| बता दें कि आईपीएल 2020 में मैक्सवेल का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा था फिर भी उनके उपर इतना बड़ा दाव लगाना सभी को हैरानी में डाल रहा है|

End of content

No more pages to load