Bollywood News


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अब 'सर्कस' में आएगी एक साथ नज़र!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अब 'सर्कस' में आएगी एक साथ नज़र!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं, इन दोनों की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलिंग हैं। स्क्रीन पर अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री के लिए दर्शकों द्वारा इनको खूब पसंद किया जाता है। अगर आप इनके फैन्स हैं तो आपके लिए एक शानदार खुशखबरी है, यह बेहतरीन जोड़ी अब रोहित शेट्टी की मल्‍टीस्‍टारर फिल्म 'सर्कस' में एक साथ नज़र आने वाली है|

इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कबीर सिंह निर्देशित '83' में दिखाई देने वाले हैं। इसमें रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं तो दीपिका उनकी पत्‍नी की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं, इसको कभी-भी बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है| बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के अनुसार 'सर्कस' में दीपिका पादुकोण कैमियो किरदार में नज़र आ सकती हैं|

रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में वरुण शर्मा डबल रोल के साथ लोगों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं, इनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इस समय इसकी शूटिंग का काम चल रहा है जिसको बहुत जल्दी खत्म किया जा सकता है| हिंदी सिनेमा प्रेमी इसके रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load