Bollywood News


अक्षय कुमार और सारा अली खान स्टारर 'अतरंगी रे' इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक!

अक्षय कुमार और सारा अली खान स्टारर 'अतरंगी रे' इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक!
बॉलीवुड फिर से अपनी लय पकड़ने के लिए तैयार है, मीडिया सूत्रों की मानें तो धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार अपने कैलेंडर बुक करवा चुके हैं| अब थियेटर्स पूरी क्षमता के साथ खुल गए हैं तो आए दिन नई-नई फिल्मों के रिलीज़ की घोषणा हो रही है, हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट के जरिये लोगों को जानकारी दी है कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए एकदम तैयार है|

आनंद एल राय निर्देशन इस फिल्म का शूटिंग शेड्यूल दिल्ली और मुंबई था। यह वास्तविक स्थानों पर शूट की जाने वाली कुछ फिल्मों में से एक है, जो देश भर में चल रही कोरोना महामारी के कारण स्टूडियो सेट-अप पर शूट नही की जा सकती थी। पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म क्रिटिक ने कैप्शन में लिखा कि, "AKSHAY KUMAR - DHANUSH - SARA ALI KHAN: RELEASE DATE LOCKED... #AtrangiRe - starring #AkshayKumar, #Dhanush and #SaraAliKhan - to release in *cinemas* on 6 Aug 2021... Directed by #AanandLRai... Bhushan Kumar #TSeries presentation|" देखिये-



भारत में ऑनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही सावधानियों के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी गई थी| पिछले साल लॉकडाउन के समय में भी सारा और धनुष वाराणसी में इसकी शूटिंग कर रहे थे। हिमांशु शर्मा और एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है, अब इसकी रिलीज़ डेट सामने आते ही हिंदी सिनेमा प्रेमी काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load