Bollywood News


'रूही' ट्रेलर के बाद फिल्म के पहले गाने से जाह्नवी का फर्स्ट लुक वायरल!

'रूही' ट्रेलर के बाद फिल्म के पहले गाने से जाह्नवी का फर्स्ट लुक वायरल!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब से जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'रूही' की घोषणा हुई है तभी से यह खूब सुर्ख़ियों में चल रही है| इसके टाइटल के उपर हुए काफी विवादों के कारण इसका नाम बदल दिया गया था| हाल ही में इसके एक गाने की झलक जाह्नवी ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की है इसमें उनका खतरनाक अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है| 11 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है|

बता दें कि 16 फरवरी को 'रूही' का ट्रेलर प्रस्तुत किया गया था जिसको लोगों का काफी प्यार प्राप्त हुआ है| अब इसके पहले गाने से जाह्नवी का फर्स्ट लुक पेश किया गया है जिसमें वह भूत बनी हुई दुल्हन के जोड़े में दिखाई दे रही हैं, इसके उपर लिखा हुआ है कि 'पनघट पर है पावरी आर यू रेडी'| देखिये-



रूही' में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा के अलावा, पंकज त्रिपाठी, एलेक्स ओनेल, सीमा पाहवा, आमना शरीफ़ और रोनित रॉय जैसे कलाकार अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं| यह पिछले साल रिलीज़ होने वाली थी परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते इसको पोस्टपोन कर दिया गया था| अब यह 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि के दिन बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने के लिए तैयार है|

End of content

No more pages to load