Bollywood News


आखिर ऐसा क्या हुआ जो मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर आ गए?

आखिर ऐसा क्या हुआ जो मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर आ गए?
लोगों के बीच अपनी शानदार कॉमेडी के लिए मशहूर कपिल शर्मा इस समय काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं, जिसकी वजह उनकी वायरल व्हीलचेयर तस्वीरें हैं| इनमें वह एयरपोर्ट से निकलते हुए व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं| कपिल शर्मा का इस तरह एकदम से व्हीलचेयर पर आना सभी को हैरान कर रहा है, उनको इस हालत में देखकर फैन्स भी काफी परेशान नज़र आ रहे हैं|

वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक आदमी कपिल शर्मा को व्हीलचेयर पकड़कर ले जाता हुआ दिख रहा है। अगर आपको पता हो कपिल और गिन्नी दूसरे बच्चे के माँ बाप बन गए हैं, कुछ समय पहले ही गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया था और इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा की थी, इससे पहले दोनों की एक बेटी अनायरा भी है| देखिये तस्वीर-



कुछ दिनों पहले ही कपिल बेटी अनायरा के साथ मस्ती करते नज़र आए थे इसकी एक तस्वीर उन्होंने फैन्स के साथ भी साझा की थी| उनकी इस पोस्ट पर कश्मीर शाह, आहना कुमार, नीति मोहन, भारती सिंह, अर्जुन बिजलानी, कृष्णा अभिषेक, जय भानुशाली, माही विज, अपारशक्ति खुराना जैसे लोकप्रिय सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दी थी|

End of content

No more pages to load