Bollywood News


इस फिल्म के द्वारा बॉलीवुड डेब्यू करेंगी कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल, इस दिन होगी रिलीज़!

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ ने भी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है| कुछ समय पहले हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान ने इसाबेल कैफ के नए म्यूजिक वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम पर साझा करते हुए शुभकामनाएँ दी थी, अभिनेता का यह तारीफ करने का अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आया था| इसाबेल जल्द ही एक्टर सूरज पंचोली अभिनीत 'टाइम टू डांस' फिल्म के द्वारा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं|

स्टैनली डी कॉस्टा द्वारा निर्देशित 'टाइम्स टू डांस' को इसी साल 12 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा| इस बात की जानकारी टी-सीरीज़ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैन्स के साथ साझा की है, इसका निर्माण कार्य निर्माता-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा सम्भला रहे हैं| देखिये-



इस फिल्म में इसाबेल एक डांसर के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं, वहीं सूरज पंचोली एक स्ट्रीट डांसर के रूप में दिखाई देने वाले हैं| इसाबेल कैफ ने दीप मनी द्वारा गाए गए गाने 'माशाअल्लाह' के साथ अपने करियर की शुरुवात कर दी है। इसको देखने के बाद दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी सराहा था, पंजाबी गायक दीप मनी ने भी पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि एक नए चेहरे के साथ काम करने का यह एक अच्छा अनुभव था।

End of content

No more pages to load