Bollywood News


जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर 'मुंबई सागा' इस दिन करेगी सिनेमाघरों में धमाका!

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर 'मुंबई सागा' इस दिन करेगी सिनेमाघरों में धमाका!
पिछले साल कोरोना वायरस महामारी और थियेटर्स बंद होने की वजह से बॉलीवुड जगत अपने प्रोजेक्ट्स को रिलीज़ नही कर पा रहा था। कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 100 क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद से ही मेकर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मों के रिलीज़ होने की घोषणा करनी शुरू कर दी थी। हाल ही में हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम ने इन्स्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'मुंबई सागा' का एक धमाकेदार पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है|

कुछ समय पहले खबर आई थी कि जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' को निर्माता ओटीटी पर रिलीज़ कर सकते हैं, परन्तु अब जॉन ने पोस्ट शेयर करते हुए उस खबर को सिरे से खारिज़ कर दिया है| फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "साल की सबसे बड़ी गाथा के लिए तैयार हो जाइए, # मुंबईसागा, कल टीज़र आउट!|" अभिनेता के फैन्स इस पोस्ट को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान की 'राधे', अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' के अलावा अगर हिंदी सिनेमा प्रेमी किसी फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे थे तो वो जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर 'मुंबईसागा' ही है| अब यह फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है|

End of content

No more pages to load