Bollywood News


सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर 'भूत पुलिस' का भी हुआ ऐलान!

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर 'भूत पुलिस' का भी हुआ ऐलान!
सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' थिएटर्स में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है| हाल ही में इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान भी कर दिया गया है जिसके बाद से ही हिंदी सिनेमा प्रेमी काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं| अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ ने इंस्टाग्राम पर इसका एक पोस्टर साझा करते हुए रिलीज़ की जानकारी फैन्स को दी है|

इन्स्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, इसको शेयर करते हुए जैकलीन ने कैप्श्न में लिखा, "हँसी के साथ चिल्लाने के लिए तैयार हो जाओ! #BhootPolice 10 सितम्बर को आ रही है|" इसको देखने के बाद अभिनेत्री के फैन्स शानदार तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर के अलावा जैकलीन फर्नांडीज़ भी अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं| इस पोस्टर की बात करें तो यामी एक मशाल पकड़े नज़र आ रही है, वहीं अर्जुन भाला पकड़े दिखाई दे रहे हैं, इसमें सैफ हाथ में कंकाल को पकड़े दिखाई दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load