Bollywood News


अमिताभ बच्चन-इमरान हाशमी की 'चेहरे' इस दिन होगी रिलीज़, पोस्टर में नही दिखी रिया!

अमिताभ बच्चन-इमरान हाशमी की 'चेहरे' इस दिन होगी रिलीज़, पोस्टर में नही दिखी रिया!
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और किसर किंग इमरान हाशमी फिल्म 'चेहरे' के द्वारा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम करते नज़र आने वाले हैं। बिग बी ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर इसका नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज़ डेट के बारे में फैन्स को महत्वपूर्ण जानकारी दी है| नए पोस्टर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

पोस्टर की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन बिग बी लंबी दाढ़ी रखे नज़र आ रहे हैं, सिर के ऊपर एक टोपी उनके लुक को काफी आकर्षक बना रही है| वहीं इमरान हाशमी सामने देखते नज़र आ रहे हैं, इन दोनों के अलावा इसमें को देखते नजर आ रहे हैं। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "# चेहरे से बड़ा कोइ नकाब नही होता! 30 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में असली #चेहरे, बहुप्रतीक्षित रहस्य-रोमांच को उजागर करें।" देखिये-



फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के अलावा, क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धार्थ कपूर, रघुबीर यादव, अन्नू कपूर और रिया चक्रवर्ती भी नज़र आने वाली हैं| परन्तु पोस्टर को देखने के बाद लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इसके निर्माता और निर्देशक फिल्म प्रमोशन में रिया चक्रवर्ती को दूर ही रखना चाहते हैं, ताकि इसकी सफलता पर कोई असर न पड़े| अब ये देखना दिचस्प होने वाला है कि रिया के साथ इतना कुछ होने के बाद क्या लोग उनको बड़े पर्दे पर देखना पसंद करेंगे|

End of content

No more pages to load