Bollywood News


जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर 'मुंबई सागा' का धांसू टीज़र रिलीज़!

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर 'मुंबई सागा' का धांसू टीज़र रिलीज़!
पिछले साल कोरोना वायरस महामारी और थियेटर्स बंद होने की वजह से बॉलीवुड जगत अपने प्रोजेक्ट्स को रिलीज़ नही कर पा रहा था। कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 100 क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद से ही मेकर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मों के रिलीज़ होने की घोषणा करनी शुरू कर दी थी।

हाल ही में हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम ने इन्स्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'मुंबई सागा' का एक धमाकेदार पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी थी| अब इसका शानदार टीज़र अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसको काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं|

कुछ समय पहले खबर आई थी कि 'मुंबई सागा' को निर्माता ओटीटी पर रिलीज़ कर सकते हैं, परन्तु अब जॉन ने इसकी रिलीज़ डेट शेयर करते हुए उस खबर को सिरे से खारिज़ कर दिया था| इसके टीज़र में आप देख सकते हैं कि काले रंग का कुर्ता पहन और माथे पर तिलक लगाए जॉन अब्राहम काफी आकर्षक नज़र आ रहे हैं, वहीं इमरान हाशमी मुंबई पुलिस की वर्दी पहने अपना जलवा बिखेरते दिखाई दे रहे हैं| देखिये-



सलमान खान की 'राधे', अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' के अलावा अगर हिंदी सिनेमा प्रेमी किसी फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे थे तो वह जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर 'मुंबई सागा' ही है| अब यह फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है|

End of content

No more pages to load