Bollywood News


'स्लमडॉग मिलियनेयर' के इस अभिनेता पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप!

अभी-अभी खबर मिली है कि ऑस्कर आवर्ड अपने नाम कर चुकी फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के अभिनेता मधुर मित्तल पर एक गम्भीर आरोप लगा है। सूत्रों की मानें तो उनके उपर खार पुलिस स्टेशन में एक्स गर्लफ्रेंड द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया है|

मधुर मित्तल पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर पर हमला कर दिया था, इस समय पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जाँच कर है| हाल ही में एक पुलिस ऑफिसर ने इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि यह घटना 13 फरवरी 2021 की है जब अभिनेता ने शिकायतकर्ता के घर पर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था।

बता दें कि बांद्रा की रहने वाली शिकायतकर्ता और मधुर मित्तल पहली बार पिछले साल दिसंबर में मिले थे। शिकायतकर्ता के वकील निरंजनी शेट्टी ने पुलिस के दी रिपोर्ट में कहा है कि लड़की ने 11 फरवरी को मधुर के साथ सारे संबंध खत्म कर दिए थे, परन्तु इसके बाद भी अभिनेता ने उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की थी|

इसके बाद पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अपने उपर लगे इतने गम्भीर आरोपों का अभिनेता किस तरह सामना करते हैं ये तो समय ही बताएगा|

End of content

No more pages to load