Bollywood News


सलमान खान आज से शुरू करेंगे शाहरुख़ खान स्टारर 'पठान' की शूटिंग!

सलमान खान आज से शुरू करेंगे शाहरुख़ खान स्टारर 'पठान' की शूटिंग!
बता दें कि कुछ समय से शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' काफी सुर्ख़ियों में चल रही है, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| इस मल्टी स्टारर प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता रितिक रॉशन के साथ सलमान खान भी कैमियो रोल करते नज़र आने वाले हैं|

दर्शक सलमान और शाहरुख़ की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेताब नज़र आ रहे हैं, सूत्रों की मानें तो सलमान आज से इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अगर आपको पता हो पिछले साल नवंबर के महीने में शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी गई थी।

दिसंबर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को कई बार एक साथ देखा जाता था, आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म में सलमान अविनाश सिंह राठौर का किरदार निभाएंगे जो उन्होंने 'एक था टाइगर' में भी निभाया था। इसके लिए वह 10 दिन तक शूटिंग कर सकते हैं उनके ज्यादातर सीन शाहरुख़ के साथ शूट होंगे।

इन दोनों की जोड़ी पहले भी कई बार दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आ चुकी है, इसमें सलमान खान एक जासूस का किरदार निभाएंगे उनके साथ शाहरुख़ और दीपिका पादुकोण भी जासूस की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load