Bollywood News


ऋतिक रोशन को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने इस खास वजह से किया समन जारी!

ऋतिक रोशन को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने इस खास वजह से किया समन जारी!
बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक हाल ही में हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन को मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने समन जारी करते हुए पुलिस स्टेशन में 27 फरवरी, शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है| बता दें कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच हुए विवाद को लेकर जांच कर रही मुंबई पुलिस आने वाले समय में उन ई-मेल्स को लेकर सवाल-जवाब कर सकती है जो दोनों की तरफ़ से भेजे गए थे|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋतिक ने साल 2016 में केस दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी ई-मेल आईडी से उनके नाम पर कंगना को मैसेज भेजे थे| इसके बाद कंगना ने कहा था कि जिस आईडी से उन्हें ई-मेल आते थे वो खुद ऋतिक ने ही उन्हें दिए थे और साल 2014 तक वो उसी ई-मेल आईडी से बात कर रहे थे|

कुछ दिनों पहले कंगना ने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए ऋतिक रोशन पर खूब जुबानी तीर चलाए थे| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, "रोने-धोने वाली कहानी फिर से शुरू हो गई, हमारे ब्रेकअप और डिवॉर्स के कितने साल हो चुके हैं, लेकिन वह आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं है। न तो किसी भी महिला को डेट करने के लिए तैयार है। बस जैसे ही मैं अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ उम्मीद पाने के लिए आगे बढ़ती हूं कि वह फिर से वही नाटक शुरू कर देता है। ऋतिक, कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए।" देखिये-



2013 से 2014 के बीच ऋतिक को 100 ईमेल प्राप्त हुए थे, उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि ये ईमेल कंगना रनौत की मेल आईडी से भेजे गए थे। अब तो वक्त ही बताएगा की इन दोनों के बीच का यह घमासान कहाँ जाकर खत्म होता है|

End of content

No more pages to load