Bollywood News


अजय देवगन ने शुरू की आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग, देखिये।

अजय देवगन ने शुरू की आलिया भट्ट स्टारर  'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग, देखिये।
24 फरवरी 2021 फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के 57वें जन्‍मदिन पर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का शानदार टीज़र फैन्स के साथ शेयर किया गया था| जिसमें आलिया भट्ट का धांसू अंदाज़ सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था| इसमें वह मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं, हाल ही में भंसाली प्रोड्क्शन अकाउंट ने एक तस्वीर साझा करते हुए लोगों को बताया है कि अजय देवगन ने भी इसकी शूटिंग शुरू कर दी है|

पिछले काफी समय से फैन्स अलिया भट्ट स्टारर निर्माता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं| हाल ही में फिल्म से अभिनेत्री का एक पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज़ के बारे में लोगों को जानकारी दी गई थी|

अजय और भंसाली 22 साल बाद दोबारा साथ में काम करने जा रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' बना चुकी है। वतर्मान प्रोजेक्ट में अजय देवगन, करीम लाला विलेन के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं| देखिये-



बता दें कि एस हुसैन जैदी ने अपनी किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' में लिखा है कि गुजरात के कठियावाड़ की रहने वाली थी गंगूबाई काठियावाड़ी, उनको 16 साल की उम्र में प्‍यार हो गया था|

लेकिन उनके पति ने कुछ पैसों के लिए उसको एक कोठे पर बेच दिया था, आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है ये देखना काफी मजेदार होने वाला है| आज संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के मौके पर इसका टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, इसे 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load