Bollywood News


राणा दग्गुबाती ने 'हाथी मेरे साथी' का नया धमाकेदार पोस्टर किया रिलीज़, देखिये!

बिग ब्रेकिंग: इरोस इंटरनेशनल ने अपनी आगामी फिल्म 'हाथी मेरे साथी' से एक नया पोस्टर आज रिलीज़ कर दिया है। फ़िल्म के इस नए पोस्टर में राणा दग्गुबाती, विष्णु विदल, श्रिया पिलगांवकर और ज़ोया हुसैन अपने किरदारों में नज़र आ रहे हैं। इसका निर्देशन निपुण निर्देशक प्रभू सोलोमन ने किया है, जिन्होंने वाइल्ड लाइफ पर आधारित फिल्मों में बेहद करीबी से काम किया है।

यह 3 भाषाओं में रिलीज होने वाली एक त्रिभाषी एडवेंचर ड्रामा है जिसे हिंदी में 'हाथी मेरे साथी', तमिल में 'कादान' और तेलुगु में 'अरन्या' के नाम से रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में स्पेशल ट्रीट के रूप में डायनामिक स्टार हाथी, उन्नी नज़र आएगा।

'हाथी मेरे साथी' एक ऐसी कहानी है जो एक आदमी (राणा दग्गुबाती) की कहानी का पता लगाती है, जो इकोसिस्टम की रक्षा करते हुए अपना अधिकांश जीवन जंगल में बिताता है। यह एक आदमी और एक हाथी के बीच रिश्ते की एक अंतहीन कहानी का प्रदर्शन करती नज़र आएगी। देखिये-



इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के एक डिवीजन इरोस मोशन पिक्चर्स द्वारा फिल्म को निर्मित किया जा रहा है, यह भारतीय फिल्म उद्योग में एक स्थापित नाम है जो 40 वर्षों से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड रखता है। यह पैन-इंडिया बहुभाषी फ़िल्म 26 मार्च 2021 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

End of content

No more pages to load