Bollywood News


अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से इस अंदाज़ में किया फैन्स का शुक्रिया, पोस्ट वायरल!

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से इस अंदाज़ में किया फैन्स का शुक्रिया, पोस्ट वायरल!
बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें शनिवार रात अस्पताल में एडमिट कर दिया गया था। यहाँ पर अभिनेता की आंखों की लेजर सर्जरी की गई थी, क्योंकि उनको मोतियाबिंद बीमारी थी। महानायक ने अस्पताल से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस का शक्रिया अदा किया है।

बिग बी ने हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि, "आपके प्यार, चिंताओं और दुआओं के लिए मेरा आभार। अभिनेता ने इसके अलावा हाथ जोड़ते हुए इमोजी भी ट्विटर पर शेयर किया है, उनके इस अनौखे अंदाज़ को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो अमिताभ बच्चन, रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में इमरान हाश्मी के साथ नज़र आने वाले हैं। यह 30 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएगी, इसके अलावा वह 'झुंड' में दिखाई देने वाले हैं इसका प्रदर्शन सिनेमाघरों में 18 जून को किया जाएगा|

End of content

No more pages to load