Bollywood News


एक के बाद एक हिट, अब सारेगामा ने रिलीज़ किया परमीश वर्मा का नया सॉंग!

पंजाबी एक्टर-सिंगर परमीश वर्मा ने कई हिट्स दिये हैं और वे पंजाब के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। यह सब हो पाया है उनके अपने स्वाभाविक करिश्मे और आवाज के बूते पर। गीत 'शादगी' के मशहूर गायक परमीश अब अपने नये गाने 'नीट' के साथ फिर से तहलका मचाने के लिये तैयार है, जो निश्चित रूप से आपकी पार्टी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनेगा।

इस गाने के बोल बेहद दमदार हैं। हैवी बेस के साथ यह मजेदार गाना अपनी शुरूआत से ही आपको थिरकाने का वादा करता है। तो नाचने के लिये तैयार हो जाइये, अपना उत्‍साह जगाइये और इस जोशीले गाने पर डांस कर पार्टी में छा जाइये। देखिये-



इस लॉन्‍च पर प्रतिक्रिया देते हुए परमीश ने कहा, ''इस गीत को बनाने का अनुभव बेहतरीन रहा। यह क जबरदस्‍त गाना है। मुझे पूरा भरोसा है कि इसका वाइब और एटीट्यूड युवाओं को यकीनन अपने जैसी लगेगी। इसे संगीत से सजाया है मेरे करीबी साथी याह प्रूफ ने और बोल लड्डी चहल ने लिखे हैं, जो आपको नाचने पर मजबूर करने के लिये काफी हैं। मैं बस यही कहूंगा कि इस सीजन में ''गो नीट''।

End of content

No more pages to load