Bollywood News


रणबीर कपूर स्टारर एक्शन ड्रामा कहानी 'एनिमल' 2022 में इस खास मौके पर होगी रिलीज़!

एक्शन और ड्रामा से भरपूर बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' का फैंस काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं| निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस बात की जानकारी लोगों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है| इसके निर्माता ने एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ के बारे में फैन्स को बताया है|

संदीप रेड्डी वांगा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "एनिमल 2022 के दशहरे पर रिलीज की जाएगी।'' इसमें रणबीर कपूर के अलावा, अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस एक्शन ड्रामा कहानी का प्रोड्क्शन कार्य भूषण कुमार सम्भाल रहे हैं। देखिये-





अगर आपको याद हो 1 जनवरी 2021 को सोशल मीडिया पर फिल्म 'एनिमल' की घोषणा हुई थी। टी-सीरीज़ ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें रणबीर कपूर कह रहे थे कि, "पापा, अगले जन्म में आप मेरे बेटे बनना। फिर देखना मैं आपको कैसे प्यार करता हूं और सिखना आप। क्यों अगले जन्म में वापिस मैं बेटा और आप पापा। तब न।।। पापा, अपनी तरफ से प्यार करना, मेरी तरफ से नहीं। आप समझ रहे हो न पापा? बस आप समझ लो तो काफी है।'' इसके रिलीज़ की खबर सुनते ही हिंदी सिनेमा प्रेमी और अभिनेता के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load