Bollywood News


वैनिटी वैन से दिशा पाटनी की शानदार तस्वीर वायरल, शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग!

वैनिटी वैन से दिशा पाटनी की शानदार तस्वीर वायरल, शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग!
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पटानी अक्सर हॉट 'बिकनी' तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करती रहती हैं| वह अपने ग्लैरमस अंदाज के चलते काफी लोकप्रिय हैं, उनकी पोस्ट के उपर लाइक्स और कमेंट को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उनकी कितनी अच्छी फैन फोल्लोविंग है| बता दें कि दिशा ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग भी शुरू कर दी है, इस बात की जानकारी उन्होंने वैनिटी वैन से एक शानदार तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए दी है|

सोशल मीडिया पर साझा की गई इस तस्वीर में दिशा ब्लैक जैकेट और शॉर्ट पहने दिखाई दे रही हैं, उनकी जैकेट पर एक विलेन रिटर्न्स लिखा हुआ है| इसमें अभिनेत्री कैमरे की तरफ पीठ करके पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "और यहाँ हम #ekvillainreturns चलते हैं @ mohit11481|" जॉन अब्राहम ने भी इन्स्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं| देखिये-





मोहित सूरी के निर्देशन में तैयार यह फिल्म एक विलेन का सीक्वल है, जिसमें रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| अब इसके दूसरे पार्ट में दिशा के साथ अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं, यह फिल्म 11 फरवरी 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएगी|

End of content

No more pages to load