Bollywood News


करीना कपूर खान ने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद साझा की पहली खूबसूरत सेल्फी!

करीना कपूर खान ने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद साझा की पहली खूबसूरत सेल्फी!
बॉलीवुड बेबो यानि करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था| बता दें कि उसी समय से करीना ने सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना ली थी, हाल ही में उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उनका आकर्षक लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है|

करीना ने अपनी एक मोहक सेल्फी को साझा किया है इसमें उनका बेहतरीन लुक सभी को अपना दीवाना बना रहा है| आप देख सकते हैं कि इस तस्वीर में उन्होंने आंखों पर चश्मा और सिर पर हैट लगा रखी है, स्काई ब्लू शर्ट पहने उनका यह शानदार अंदाज़ सोशल मीडिया यूजर्स का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है| तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, " हैलो आप सभी, आपको बहुत मिस किया|" करीना की इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में करीना कपूर, आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| फिल्म को 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इसको 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा| करीना के फैंस इसके रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load