Bollywood News


भूमि पेडनेकर को 'सोनचिरैया' के 2 साल पूरे होने पर आई सुशांत सिंह राजपूत की याद!

भूमि पेडनेकर को 'सोनचिरैया' के 2 साल पूरे होने पर आई सुशांत सिंह राजपूत की याद!
हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 'सोनचिरैया' रिलीज़ के दो साल पूरे होने पर भावुक होकर याद किया है| उन्होंने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता के साथ की कई तस्वीर और वीडियो फैन्स के साथ शेयर की है| इसको देखने के बाद एक बार फिर से लोगों को सुशांत की याद आ गई है और वहा भी काफी भावुक हो रहे हैं|

भूमि ने इन्स्टा स्टोरी पर लिखा कि, "मुझे इस फिल्म के कारण सुशांत सिंह जैसे क्रिएटिव इंसान के साथ मिलने और काम करने का मौका मिला। वे एक बहुत ही अच्छे इंसान और एक मेहनती कलाकार थे।' 'सोनचिरैया' फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर के अलावा मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नज़र आए हैं| देखिये-







दूसरी पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा कि, "मेरी सोनचिरैया जर्नी..एक ऐसी फिल्म, जिसने मुझे एक इंसान के तौर पर बदल दिया और मुझे साहस और मजबूती भी दी। सुशांत, आप अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई दशकों तक जाने जाएंगे।

मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि हम सुशांत को मिस करते हैं। हम खुद को बहुत खुशनसीब मान रहे थे कि हम इस फिल्म का हिस्सा बने। यह हमारी सबसे मुश्किल, लेकिन बेहतरीन फिल्म थी, लखना के रोल में तुम्हें सुशांत कई सालों तक याद किया जाएगा।"

End of content

No more pages to load