Bollywood News


परिणीति चोपड़ा स्टारर 'साइना' इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक!

अभी-अभी खबर मिली है कि भारत की शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जीवनी पर आधिरित 'साइना' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसमें परिणीति चोपड़ा, सायना की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ साझा की है, इस खबर के सामने आते ही फैन्स काफी खुश दिखाई दे रहे हैं|

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म से एक शानदार पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है| पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "साइना! 26 मार्च को सिनेमाघरों में|" अभिनेत्री की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



इस फिल्म 'साइना' अभिनेत्री परिणीति के अलावा अभिनेता मानव कौल साइना के कोच पुलेला गोपीचंद का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। भूषण कुमार द्वारा निर्मित यह प्रोजेक्ट 26 मार्च को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है|

End of content

No more pages to load