Bollywood News


जॉन अब्राहम की यह हॉट न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल!

जॉन अब्राहम की यह हॉट न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल!
कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 100 क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद से ही मेकर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मों के रिलीज़ होने की घोषणा करनी शुरू कर दी थी। हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'मुंबई सागा' का एक धमाकेदार पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी थी| जॉन ने इन्स्टाग्राम पर खुद की अनौखी तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है इसमें उनका हॉट अंदाज़ लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है|

इस तस्वीर में जॉन सौफे पर न्यूड बैठे दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने एक तकिए से खुद को ढक रखा है| कैमरे के सामने स्माइल देते हुए अभिनेता का यह हॉट अवतार सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है| उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं, तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "अलमारी की प्रतीक्षा में|" देखिये-



फिल्म 'मुंबई सागा' की बात करें तो इसमें जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुखु भूमिका में दिखाई देने वाले हैं| इनके अलावा इसमें सुनील शेट्टी महेश मांजरेकर, काजल अग्रवाल जैसे कई कलाकार नज़र आने वाले हैं।

इसको टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, किषण कुमार, अनुराधा गुप्ता, संगीता अहीर प्रोड्यूस कर रहे हैं और संजय गुप्ता ने इसका निर्देशन और लेखन कार्य संभाला है लिखा व निर्देशित किया है। यह फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है|

End of content

No more pages to load