Bollywood News


अजय देवगन की कार रोकने वाले व्यक्ति को पुलिस ने बेल पर किया रिहा!

अजय देवगन की कार रोकने वाले व्यक्ति को पुलिस ने बेल पर किया रिहा!
बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक मंगलवार को अभिनेता अजय देवगन जब स्टूडियो जा रहे थे तो अचानक एक आदमी ने उनका रास्ता रोक लिया| अभिनेता के सामने खड़ा होकर वह उनका विरोध करने लगा और किसान आंदोलन पर अजय देवगन के कुछ न बोलने से अपनी नाराज़गी व्यक्त करने लगा|

कुछ समय बाद मुंबई पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था, सूत्रों की मानें तो इसका नाम राजदीप रमेश सिंह बताया जा रहा है| राजदीप को पुलिस बे 504 और 506 (ii) धारा के तहत गिरफ्तार किया था, परन्तु कुछ क़ानूनी कारवाई करने के बाद उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया है|

बॉलीवुड फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें यह शख्स अजय देवगन को किसानों के हितों के लिए बात नहीं करने के लिए गुस्सा देखाता दिखाई दे रहा था| जब अभिनेता के बॉडीगार्ड ने उसे कार से दूर रहने के लिए कहा तो वह अपशब्द बोलने लगा| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय देवगन अपनी गाड़ी से संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग के लिए जा रहें थे| कुछ दोनों पहले ही अभिनेता ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है, इस फिल्म को 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load