आए दिन माया नगरी मुम्बई से हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही है, हाल ही में पता चला है कि इनकम टैक्स टीम ने बॉलीवुड के कई सेलेब्स के घर छापा मारा है| सूत्रों की मानें तो हिंदी सिनेमा की युवा अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विकास बहल जैसे सेलिब्रिटिज़ के घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है|
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इनके उपर टैक्स चोरी के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कारवाई की है| अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मेंटेना की कंपनी फैंटम फिल्मस पर टक्स चोरी के मामले को लेकर यह छापेमारी की गई है, क्योंकि ये सभी इस कंपनी के मुख्य सदस्य हैं|
इन सभी लोगों के खिलाफ इनकम टैक्स ने काफी बड़े पैमाने की चोरी होने के कारण यह कदम उठाया है| इसी लिए अब इनके मुंबई और बाहर वाले ठिकानों पर विभाग की रेड पड़ रही है| बता दें कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर अक्सर बेबाक बयान देते नज़र आते हैं| इनके उपर शुरू हुई क़ानूनी कारवाई किस मोड़ पर जाकर खत्म होगी ये तो समय ही बताएगा|
बिग ब्रेकिंग: तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर इनकम टैक्स की रेड!
Wednesday, March 03, 2021 12:31 IST


