Bollywood News


सारा अली खान ने हॉट बिकिनी पहन इस आकर्षक अंदाज़ में लिया विटामिन सी का आनंद!

सारा अली खान ने हॉट बिकिनी पहन इस आकर्षक अंदाज़ में लिया विटामिन सी का आनंद!
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ मालदीव वेकेशन एन्जॉय करके आई थी। उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कुछ हॉट और आकर्षक तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की थी जिसमें उनका बिकिनी अवतार काफी वायरल हुआ था| हाल ही में अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह मालदीव में गर्मियों का मजा लेती नज़र आ रही हैं|

सारा ने बेहद ही हॉट अंदाज़ में इस समर वेकेशन की शुरुआत की है| ऑरेंज कलर बिकिनी पहने अभिनेत्री का कातिलाना हुस्न देख सोशल मीडिया यूजर्स दिन में सपने देखने के लिए मजबूर हो रहे हैं| तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "आपके विटामिन सी का डेली डोज|" अभिनेत्री की खूबसूरत अदाएं फैन्स को मोहित करने का काम कर रही हैं| देखिये-



सारा आखिरी बार डेविड धवन निर्देशित फिल्म 'कुली नंबर 1' में वरुण धवन के साथ नज़र आई थी। पहले यह फिल्म मई 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार थी, लेकिन बाद में इसको अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया था| इसके अलावा वह आने वाले समय में अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में दिखाई देने वाली हैं।

End of content

No more pages to load