Bollywood News


बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने इस मोहक अंदाज़ में किया बेबी बंप फ्लौंट!

बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने इस मोहक अंदाज़ में किया बेबी बंप फ्लौंट!
हिंदी सिनेमा में अपनी मधुर आवाज़ के लिए लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्रेगेंट होने की जानकारी फैन्स को दी है| उनका बेबी बंप फ्लौंट करने का अंदाज़ सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है|

श्रेया घोषाल ने अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "बेबी श्रेयादित्य आने वाले हैं, शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ ये खुशखबरी शेयर कर काफी खुश हैं| आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत हैं, हमने अपने जीवन में इस नए अध्याय के लिए खुद को तैयार किया है|" उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस कमेंट बॉक्स में अपना प्यार ज़ाहिर करते नज़र आ रहे हैं| देखिये-



श्रेया और शिलादित्य की जोड़ी 10 साल तक रिलेशन में रही थी और अंत में इस लव बर्ड ने 2015 में बंगाली रीती-रिवाज से शादी कर ली थी| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गायिका ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली निर्देशित 'देवदास' से की थी| अब श्रेया और शिलादित्य दोनों पैरेंट्स बनने जा रहे हैं, इस खबर को सुनने के बाद उनके फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load