कुछ समय पहले भारत की शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जीवनी पर आधिरित 'साइना' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया था। इसमें परिणीति चोपड़ा, सायना की भूमिका में नज़र आने वाली हैं, हाल ही में इसके धांसू टीज़र को मेकर्स ने लोगों के सामने प्रस्तुत किया है| इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|
परिणीति चोपड़ा ने फिल्म से एक शानदार पोस्टर साझा करते हुए, पोस्टर कैप्शन में लिखा कि, "साइना! 26 मार्च को सिनेमाघरों में|" टीज़र में आप देख सकते हैं कि परिणीति बोलती हैं, देश की आबादी सवा सौ करोड़ और उसमें आधी महिलाएं। राजा बेटा कॉलेज जाएगा मेरा और बेटी...चूल्हा फूंकेगी। 18 साल की होते ही हाथ पीले...स्टोरी फिनिश। पर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ...करछी-तवे के बदले मैने पकड़ी तलवार...!" इसको सुनने के बाद सभी की फिल्म के प्रति काफी बढ़ गई है| देखिये-
अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित 'साइना' में अभिनेत्री परिणीति के अलावा अभिनेता मानव कौल साइना के कोच पुलेला गोपीचंद का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। यह प्रोजेक्ट 26 मार्च को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है| अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं|
परिणीति चोपड़ा अभिनीत 'साइना' का दमदार टीज़र रिलीज़, इस दिन होगी प्रदर्शित!
Thursday, March 04, 2021 15:15 IST


