Bollywood News


'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर माँ काली का आशीर्वाद लेते दिखे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर!

'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर माँ काली का आशीर्वाद लेते दिखे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर!
कोरोना वायरस की वजह से कई फ़िल्मों की रिलीज़ डेट को रोक दिया गया था और जिन फ़िल्मों की शूटिंग चल रही थी, वो भी आगे के लिए पोस्टपोन हो गई थी। अयान मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग भी इस बीमारी के कारण रोकनी पड़ी थी। हाल ही में आलिया ने ट्विटर पर इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं इनमें दोनों माँ काली का आशीर्वाद लेते नज़र आ रहे हैं|

आलिया द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उनके साथ रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी भी दिखाई दे रहे हैं। इनको शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "इस सफर में होना एक आशीर्वाद की तरह है, और ये दो मैजिकल लड़के सब कुछ बना देते हैं। ये तो बस शुरुआत है।" इसको देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



करण जौहर निर्मित इस फ़िल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं| शाहरुख ख़ान भी इसमें कैमियो रोल प्ले करते नज़र आएँगे|

कुछ समय पहले अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, अमितामभ बच्चन और रणबीर कपूर ने एक वीडियो रिलीज़ किया था, जिसमें इस बात की घोषणा की गई थी कि फ़िल्म को 4 दिसंबर 2020 को रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बाद से अभी तक इसकी रिलीज़ के बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है|

End of content

No more pages to load