Bollywood News


एक्ट्रेस गौहर खान के पिता जफर अहमद का लम्बी बीमारी से जूझने के बाद निधन!

एक्ट्रेस गौहर खान के पिता जफर अहमद का लम्बी बीमारी से जूझने के बाद निधन!
टीवी दुनिया से लोकप्रियता प्राप्त करने वाली एक्ट्रेस गौहर खान के पिता जफर अहमद खान ने हाल ही में अपने परिवार वालों की उपस्थिति में आखिरी साँस ली है| वह काफी समय से एक बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके बाद हाल ही में उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था| पिता के स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो भी शेयर की थी|

प्रीति सिमोस जिनको गौहर का सबसे करीबी दोस्त माना जाता है, उन्होंने इन्स्टाग्राम ने इस दुखद खबर की जानकारी एक वीडियो शेयर करते हुए दी है| वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "मेरी गौहर के पप्पा, ऐसे व्यक्ति जिन्हें मैं प्रेम करती थी....वो शान से किये...और उन्हें पूरे आदर के साथ याद किया जाएगा, परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रेम|" देखिये-



गौहर के पिता को साल 2020 में सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था| इस दुखद खबर को सुनकर सुगंधा मिश्रा और जय भानुशाली जैसे सेलेब्स उनके परिवार के प्रति सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load