Bollywood News


सनी लियोन ने लगाया स्प्लिट्सविला X3 प्रोमो में देसी हॉटनेस का तड़का, वीडियो वायरल!

सनी लियोन ने लगाया स्प्लिट्सविला X3 प्रोमो में देसी हॉटनेस का तड़का, वीडियो वायरल!
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर अपने हॉट वीडियो और फोटो की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं| इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में उनका ग्लैमरस लुक लोगों का खूब ध्यान आकर्षित करता है, उन्हें अच्छे से पता है कि अपनी हॉटनेस के प्रदर्शन के द्वारा कैसे खुश रखना है|

हाल ही में अभिनेत्री के द्वारा इन्स्टाग्राम पर साझा किया गया वीडियो इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, इसमें उनका सेक्सी अवतार लोगों को मदहोश करने का कम कर रहा है| अभिनेत्री ने अपने आगामी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला X3'का प्रोमो वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है, सनी देसी हॉटनेस के द्वारा सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने का कम कर रही है|

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "क्या आप तैयार हैं प्यार के दो पहलुओं को देखने? एमटीवी स्प्लिट्सविला शुरू हो रहा है कल शाम 7 बजे से|" अभिनेत्री इस शो को अभिनेता और वीजे रणविजय सिंह के साथ होस्ट करती दिखाई देने वाली हैं| देखिये-



अगर इस वीडियो की बात करें तो सनी लाल रंग की साड़ी पहने केरल के खूबसूरत लोकेशन्स पर अपनी हॉट अदाओं का प्रदर्शन करती नज़र आ रही हैं| साल 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यह अभिनेत्री आज लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना चुकी हैं|

End of content

No more pages to load