Bollywood News


राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर ने खत्म की 'बधाई दो' की शूटिंग, देखिये तस्वीर!

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर ने खत्म की 'बधाई दो' की शूटिंग, देखिये तस्वीर!
हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए लोकप्रिय राजकुमार राव और युवा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पहली बार 'बधाई दो' फिल्म में नज़र आने वाले हैं| बता दें कि आयुष्मान खुराना स्टारर 'बधाई हो' की शानदार सफलता के बाद निर्माता अब दूसरा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं| राजकुमार ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी आगामी फिल्म के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को दी है|

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में राजकुमार एक्ट्रेस भूमि के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "सेट से बाहर और सीधे अपने दिलों में - यह एक WRAP है! फिल्म देखने के लिए आप सभी का इंतजार नहीं कर सकता! #बधाई दो|" दोनों के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



फिल्म 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं और जंगल पिचर्स इसका प्रोड्क्शन कार्य संभाल रहा है| इसके किरदारों के बारे में बात करें तो राजकुमार राव इसमें दिल्ली पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगे, जो की महिला थाना में एकलौते मेल ऑफिसर होंगे और भूमि इस फिल्म में स्कूल की पीटी टीचर की भूमिका में नज़र आने वाली हैं| दोनों के फैन्स इसके रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load