Bollywood News


करीना कपूर खान ने विमेंस डे के मौके पर दिखाई दूसरे बेटे की क्यूट सी झलक!

करीना कपूर खान ने विमेंस डे के मौके पर दिखाई दूसरे बेटे की क्यूट सी झलक!
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर ने आज 8 मार्च को अपने फैंस के साथ मिलकर बड़े ही अनोखे अंदाज़ में वूमेन्स डे सेलिब्रेट किया है| अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की बधाई देते हुए अपने दूसरे बेटे की एक क्यूट सी झलक दिखाई है| माँ बेटे की यह तस्वीर आते ही काफी वायरल हो रही है, अभिनेत्री के फैन्स अपनी प्यारी सी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं|

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "ऐसा कोई काम नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं, हैप्पी वूमेन्स डे माई लव्स|" बेटे के साथ इस खूबसूरत तस्वीर को देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को 21 फरवरी 2021 को जन्म दिया था| सैफ अली खान ने पिछले साल अगस्त में ही फैन्स को बता दिया था कि करीना अपने दूसरे बच्चे को 2021 में जन्म देने वाली हैं, इस समय कपूर और खान परिवार में ख़ुशी का माहौल है|

End of content

No more pages to load