Bollywood News


परिणीति चोपड़ा स्टारर 'साइना' का मोटिवेशन से भरा दमदार ट्रेलर रिलीज़!

परिणीति चोपड़ा स्टारर 'साइना' का मोटिवेशन से भरा दमदार ट्रेलर रिलीज़!
कुछ दिनों पहले भारत की शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जीवनी पर आधिरित 'साइना' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया था। इसमें परिणीति चोपड़ा, सायना की भूमिका में नज़र आने वाली हैं, इसके धांसू टीज़र को भी मेकर्स ने लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया था| आज इसका शानदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

इसके टीज़र में परिणीति बोल रही थी कि, "देश की आबादी सवा सौ करोड़ और उसमें आधी महिलाएं। राजा बेटा कॉलेज जाएगा मेरा और बेटी...चूल्‍हा फूंकेगी। 18 साल की होते ही हाथ पीले...स्‍टोरी फिनिश। पर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ...करछी-तवे के बदले मैने पकड़ी तलवार...!"

हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर की बात करें तो इसमें परिणीति का अंदाज काफी दिलचस्प दिखाई दे रहा है, वह साइना नेहवाल के किरदार में घुस्सी नज़र आ रही हैं| देखिये ट्रेलर-



अमोल गुप्‍ते द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित 'साइना' में अभिनेत्री परिणीति के अलावा अभिनेता मानव कौल साइना के कोच पुलेला गोपीचंद का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। यह प्रोजेक्ट 26 मार्च को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है| अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load