Bollywood News


तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन स्टारर 'लूप लपेटा' इस दिन देगी बड़े पर्दे पर दस्तक!

तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन स्टारर 'लूप लपेटा' इस दिन देगी बड़े पर्दे पर दस्तक!
बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कुछ समय पहले अपनी फिल्म 'रश्मी रॉकेट' की शूटिंग खत्म करके 'लूप लपेटा' का आखिरी शूट शुरू कर दिया था| हाल ही में अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर इसका मोशन पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज़ डेट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स के साथ साझा की है| इस खबर के सामने आते ही हिंदी सिनेमा प्रेमी काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में तापसी पन्नू के साथ ताहिरा राज भसीन मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। 'लूप लपेटा' 1998 की जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रीमेक है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "एक कॉमिक-थ्रिलर हमें बहुत कम मिलता है! सावी और सत्या से मिलने के लिए खुद को संभालिए ..... #लूपलपेटा इस 22 अक्टूबर, 2021 को सिनेमाघरों में।" देखिये-



'लूप लपेटा' फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी सावी नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आती है जिसका प्रेमी सत्या जाने-अनजाने में एक मुसीबत में फस जाता है| इसका निर्देशन आकाश भाटिया और सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और आयुष माहेश्वरी इसका निर्माण कार्य सम्भाल रहे हैं|

End of content

No more pages to load