Bollywood News


रणबीर कपूर हुए कोरोना वायरस के शिकार, माँ ने इस तरह दी जानकारी!

रणबीर कपूर हुए कोरोना वायरस के शिकार, माँ ने इस तरह दी जानकारी!
अभी-अभी जानकारी मिली है कि बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, इस बात की जानकारी उनकी माँ नीतू कपूर ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है| बता दें कि अभिनेता इस समय अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं और डॉक्टर्स की सलाह से ट्रीटमेंट ले रहे हैं|

नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर बेटे रणबीर कपूर के स्वस्थ होने की कामना करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद, रणबीर कपूर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं| वो दवाइयां ले रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, वो घर पर सेल्फ-क्वारंटाइन में हैं और हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं|" इस खबर को पढ़ने के बाद अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी शुभकामनाएँ भेज रहे हैं| देखिये-



अगर रणबीर कपूर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो आने वाले समय में वह लव रंजन निर्देशित फिल्म 'शमशेरा' और आयन मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नज़र आएगें। अभिनेता के फैंस उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load