Bollywood News


अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की 'संदीप और पिंकी फरार' का थ्रिल से भरा ट्रेलर रिलीज़!

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की 'संदीप और पिंकी फरार' का थ्रिल से भरा ट्रेलर रिलीज़!
यशराज फिल्म्स के आगामी प्रोजेक्ट 'संदीप और पिंकी फरार' का दूसरा ट्रेलर आज मेकर्स ने लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया है| इसको देखने के बाद हिंदी सिनेमा प्रेमियों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है| इसमें अर्जुन के हिंसक अंदाज को सोशल मीडिया यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं|

ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि पिंकी (परिणीति चोपड़ा) के पीछे पुलिस पड़ी हुई है और ऐसे में वो संदीप अर्जुन कपूर) से मदद की पुकार लगाती है जो उसकी भागने में सहायता करता है| ये दोनों एक बुजुर्ग के घर में जाकर छिप जाते हैं लेकिन बाद में पुलिस को उनके ठिकाने का पता चल जाता है| इसके बाद इनकी जिंदगी में क्या होता है, इस बात को जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी| देखिये-



दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर में आप रोमांच, मिस्ट्री और एक्शन सब कुछ देख सकते हैं| ये फिल्म 19 मार्च 2021 बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है, दोनों के फैन्स इसके प्रदर्शित होने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load