कुछ समय पहले हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता रणबीर कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| इसके बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, अभिनेत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई है| अगर आपको पता हो आलिया भट्ट वर्तमान समय में 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त थी|
रणबीर के संक्रमित होते ही बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली भी इस बीमारी का आसान शिकार हो गए थे, जिसके बाद उनकी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग को रोक दिया गया था| मीडिया सूत्रों के अनुसार संजय और रणबीर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही आलिया ने अपना टेस्ट करवाना ठीक समझा था, इस समय अभिनेत्री ने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है|
रणबीर और आलिया की जोड़ी को कई बार हाउस पार्टीज में एक साथ स्पॉट किया जाता है|नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर बेटे रणबीर कपूर के स्वस्थ होने की कामना करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद, रणबीर कपूर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं| वो दवाइयां ले रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, वो घर पर सेल्फ-क्वारंटाइन में हैं और हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं|"
बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद ऐसी आई आलिया भट्ट की रिपोर्ट!
Wednesday, March 10, 2021 10:00 IST


