Bollywood News


बिग बॉस 14 फेम रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला का पहला सॉंग इस दिन होगा रिलीज़!

बिग बॉस 14 फेम रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला का पहला सॉंग इस दिन होगा रिलीज़!
बता दें कि रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| अभी-अभी खबर मिली है कि वह आने वाले समय में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नेहा कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो मरजानया में दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं| रुबीना ने इन्स्टाग्राम पर गाने का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए इसके रिलीज़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है|

फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें अभिनव और रुबीना की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है| इसमें दोनों स्विमिंग पूल के पास खड़े मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं, अभिनव ने कलरपुल शर्ट और शॉर्ट के साथ एक मैचिंग हैट लगाई हुई है वहीं रुबीना ऑरेंज कलर की ड्रेस में काफी हॉट नजर आ रही हैं। यह गाना 18 मार्च को यूट्यूब पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा| देखिये-



रुबीना दिलैक ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "सुपर एक्साइटेड हूँ मरजानया अनाउंस करते हुए।" इस लव बर्ड ने 2018 में शादी कर ली थी, बिग बॉस के घर में आने से पहले रुबीना और अभिनव के रिश्ते अच्छे नहीं थे।

शो में एक टास्क के दौरान दोनों ने बताया था कि उनका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था, लेकिन हमने एक दूसरे को मौका देने की सोची और साथ में ही बिग बॉस 14 में आए थे।

End of content

No more pages to load