Bollywood News


मलाइका अरोड़ा की इस हॉट और बोल्ड तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 47 साल की उम्र में भी हमेशा अपने बोल्ड लुक्स के कारण सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी आकर्षक फिटनेस और युवा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती दिखाई देती। हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक हॉट तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की है, इसमें उनका मोहित करने वाला बैक साइड लुक लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है|

अभिनेत्री की यह बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रही है, पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "बीच बम।" मलाइका की इस फोटो को देखने के बाद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भी अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है| अभिनेत्री के कातिलाना हुस्न को देखने के बाद फैन्स दिन में ही सपने देखने के लिए मजबूर हो रहे हैं| देखिये-



अर्जुन कपूर और मलाइका कि बात करें तो ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| पिछले कुछ समय से उनके शादी करने की भी अटकलें आती रही हैं, उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है| पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों को कोरोना हो गया था, पहले अर्जुन कोरोना संक्रमित पाए गए और फिर मलाइका, हालांकि वर्तमान समय में दोनों स्वस्थ हैं|

End of content

No more pages to load