Bollywood News


बॉलीवुड सेलेब्स ने इस तरह लगाई आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी में रौनक, देखिये तस्वीरें!

बॉलीवुड सेलेब्स ने इस तरह लगाई आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी में रौनक, देखिये तस्वीरें!
हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 28 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के अनुसार आलिया के जन्मदिन की पार्टी फिल्म निर्माता करण जौहर के घर रखी गई था| इस खास अवसर पर उनको बधाई देने के लिए अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आदित्य रॉय कपूर, शकुन बत्रा और अयान मुखर्जी जैसे बॉलीवुड सेलेब्स का ताँता लगा गया था|

इन सभी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, दीपिका पादुकोण ने इस पार्टी में अपने पति रणवीर सिंह के साथ एंट्री की थी| वहीं अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पहुंचे थे| इन सभी के अलावा शाहरुख खान के बेटे आर्यन और फिल्म निर्देशक आयन मुखर्जी भी पार्टी में पहुंचे थे| अलिया की बात करें तो वह ब्लैक ऑउटफिट में काफी आकर्षक नज़र आ रही थी| देखिये-





कुछ समय पहले अभिनेता रणबीर कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, अभिनेत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई| अगर आपको पता हो आलिया भट्ट वर्तमान समय में 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त थी|

रणबीर के संक्रमित होते ही बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली भी इस बीमारी का आसान शिकार हो गए थे, जिसके बाद उनकी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग को रोक दिया गया था| अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load