Bollywood News


अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर 'चेहरे' का नया धमाकेदार पोस्टर रिलीज़!

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर 'चेहरे' का नया धमाकेदार पोस्टर रिलीज़!
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और किसर किंग इमरान हाशमी फिल्म 'चेहरे' के द्वारा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम करते नज़र आने वाले हैं। बिग बी ने कुछ समय पहले इन्स्टाग्राम पर इसका पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज़ डेट के बारे में फैन्स को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी| अब इसके नए पोस्टर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

पोस्टर की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन बिग बी लंबी दाढ़ी रखे नज़र आ रहे हैं, सिर के ऊपर एक टोपी उनके लुक को काफी आकर्षक बना रही है| पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, " अदालतों में जस्टिस नहीं जजमेंट होता है, इंसाफ़ नही फ़ैसला होता है| #चेहरे ट्रेलर 18 मार्च को रिलीज़ होगा|" देखिये-



फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के अलावा, क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धार्थ कपूर, रघुबीर यादव, अन्नू कपूर और रिया चक्रवर्ती भी नज़र आने वाली हैं| कुछ दिनों पहले आए पोस्टर को देखने के बाद लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इसके निर्माता और निर्देशक फिल्म प्रमोशन में रिया चक्रवर्ती को दूर ही रखना चाहते हैं|

ताकि इसकी सफलता पर कोई असर न पड़े, अब ये देखना दिचस्प होने वाला है कि रिया के साथ इतना कुछ होने के बाद क्या लोग उनको बड़े पर्दे पर देखना पसंद करेंगे| यह फिल्म 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है|

End of content

No more pages to load