Bollywood News


आलिया भट्ट के 28 वें जन्मदिन पर फिल्म 'आरआरआर' के मेकर्स ने दिया ये सरप्राइज!

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 28 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| उनके जन्मदिन की पार्टी फिल्म निर्माता करण जौहर के घर रखी गई था| इस खास अवसर पर उनको बधाई देने के लिए अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आदित्य रॉय कपूर, शकुन बत्रा और अयान मुखर्जी जैसे बॉलीवुड सेलेब्स का देर रात ताँता लग गया था| ऐसे में 'आरआरआर' के मेकर्स ने फिल्म से आलिया का लुक फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है|

जिसको अभिनेत्री ने भी ट्विटर पर शेयर किया है, इसमें वह सीता का किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं| आज आलिया के बर्थडे यानी 15 मार्च को सुबह 11 बजे इसको मेकर्स ने लोगों के सामने प्रस्तुत किया था। कुछ दिन पहले रिलीज़ हुए इसके टीज़र को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी|



अगर आपको पता हो एसएस राजामौली निर्देशित 'आरआरआर' में आलिया के साथ जूनियर एनटीआर और राम चरण अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं, इनके अलावा अजय देवगन भी इसमें कैमियो करते नज़र आएँगे| दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी पर आधारित यह एक्शन ड्रामा फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load