Bollywood News


'चेहरे' से इमरान हाशमी का धमाकेदार लुक रिलीज़, फैन्स में दिखी उत्सुकता!

'चेहरे' से इमरान हाशमी का धमाकेदार लुक रिलीज़, फैन्स में दिखी उत्सुकता!
बॉलीवुड के किसर किंग इमरान हाशमी फिल्म 'चेहरे' के द्वारा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करते नज़र आने वाले हैं। कुछ समय पहले बिग बी ने इन्स्टाग्राम पर इसका नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज़ डेट के बारे में फैन्स को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी| हाल ही में इमरान ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना लुक फैन्स के साथ शेयर किया है, जिसको काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है|

इससे पहले अमिताभ बच्चन अपने लुक में लंबी दाढ़ी रखे नज़र आए थे, सिर के ऊपर एक टोपी उनके लुक को काफी आकर्षक बना रही थी| वहीं इमरान द्वारा इन्स्टाग्राम पर शेयर किए गए लुक की बात करें तो वह इसमें कैमरे की तरफ गुस्से में देखते नज़र आ रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, " आज इमानदार वो है जिसकी बेईमानी पकड़ी नही गई, और बेगुनाह वो है जिसका जुर्म पकड़ा न गया हो| 18 मार्च को #ChehreTrailer आउट! 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में # देखें|" देखिये-



रूमी जाफ़री निर्देशित 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के अलावा, क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धार्थ कपूर, रघुबीर यादव, अन्नू कपूर और रिया चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं|

कुछ दिनों पहले आए पोस्टर को देखने के बाद लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इसके निर्माता और निर्देशक फिल्म प्रमोशन में रिया चक्रवर्ती को दूर ही रखना चाहते हैं| ताकि इसकी सफलता पर कोई असर न पड़े, अब ये देखना दिचस्प होने वाला है कि रिया के साथ इतना कुछ होने के बाद क्या लोग उनको बड़े पर्दे पर देखना पसंद करेंगे|

End of content

No more pages to load