Bollywood News


जान्हवी कपूर के रेड चिली अवतार ने सोशल मीडिया पर लगाई आग!

जान्हवी कपूर के रेड चिली अवतार ने सोशल मीडिया पर लगाई आग!
इस समय बॉलीवुड की युवा खूबसूरत अदाकारा जान्हवी कपूर अपनी फिल्म 'रूही' के कारण काफी सुर्ख़ियों में चल रही है| यह 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ के करीब का बिज़नेस कर चुकी है, जो भारत देश में कोरोना महामाई को ध्यान में रखते हुए काफी अच्छा माना जा रहा है| हाल ही में जान्हवी कपूर ने इन्स्टाग्राम पर बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं|

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में जान्हवी ने रेड कलर का गाउन पहन रखा है, अभिनेत्री का यह कातिलाना रेड चिली अवतार लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है| उनकी तस्वीरें फैन्स की धडकनों को बढ़ाने का काम कर रही हैं, जान्हवी को इतने हॉट अंदाज़ का प्रदर्शन करते हुए इससे पहले कभी नही देखा गया है| देखिये-



फिल्म 'रूही' की बात करें तो इसमें जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव, वरुण शर्मा के अलावा, पंकज त्रिपाठी, एलेक्स ओनेल, सीमा पाहवा, आमना शरीफ़ और रोनित रॉय जैसे कलाकार अहम भूमिका में नज़र आए हैं|

यह पिछले साल रिलीज़ होने वाली थी परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते इसको पोस्टपोन कर दिया गया था| अंत में इसको 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि के दिन बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया गया था|

End of content

No more pages to load