Bollywood News


अक्षय कुमार अभिनीत 'तेरी मिट्टी' गाने ने यूट्यूब पर बनाया ये अनौखा रिकॉर्ड!

हिंदी सिनेमा के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की खुशी जताई है कि फिल्म "केसरी" के गाने 'तेरी मिट्टी को यूट्यूब पर एक अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

मनोज मुन्तशिर द्वारा लिखे और बी.प्राक द्वारा गाए गए इस गाने के बारे में पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा कि, "#TeriMitti केवल एक गीत से अधिक है ... यह एक भावना है जो अब एक अरब से अधिक दिलों के साथ गूंजती है|" देखिये-



अक्षय कुमार के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके फैंस इस समय 'सूर्यवंशी' के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म मार्च महीने में रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज़ डेट को 30 अप्रैल 2021 कर दिया गया है|

इसके अलावा वह, रंजीत तिवारी निर्देशित 'बेल बॉटम', साजिद नडियाडवाला निर्देशित 'बच्चन पण्डे' और चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित 'पृथ्वीराज' जैसी फ़िल्मों में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load