Bollywood News


बिग बॉस 14 के बाद, एक साथ नज़र आई राहुल-दिशा और अली-जैस्मिन की जोड़ी!

बिग बॉस 14 के बाद, एक साथ नज़र आई राहुल-दिशा और अली-जैस्मिन की जोड़ी!
अगर आपको पता हो बिग बॉस 14 के घर में राहुल वैद्य और अली गोनी की दोस्ती को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था| शो खत्म होने के बाद दोनों को अपने लव के साथ फिर से एक साथ स्पॉट किया गया है| इस समय इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, इनमें राहुल अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ और अली-जैस्मिन के साथ नज़र आ रहे हैं|

मीडिया खबरों के अनुसार यह लव बर्ड्स डिनर डेट पर आए थे, जहाँ पर कुछ कैमरा मैन ने इनको कैप्चर कर लिया| तस्वीर में चारों को एक दूसरे को गले लगाते देखा जा सकता है| सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 14 के घर में अली अपनी दोस्ती जैस्मिन को सपोर्ट करने आए थे| घर के अंदर उनकी राहुल वैद्य के साथ बॉन्डिंग होती गई, जिसके चलते राहुल और जैस्मिन एक दूसरे के विरोधी हो गए थे| लेकिन बाहर आते ही ये सभी एक साथ घूमते नज़र आते हैं|

End of content

No more pages to load